Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में फायरिंग कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:बिहार बॉर्डर से दबोचा गया, हत्या के प्रयास का मामला

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया पुलिस ने बघौचघाट थाना क्षेत्र में जनवरी माह में हुए जमीन विवाद और फायरिंग मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बिहार सीमा से सटे विशुनपुरा इलाके से दबिश देकर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेष यादव उर्फ टाइगर (27) के रूप में हुई है, जो भटवलिया वार्ड नंबर-5, थाना कोतवाली देवरिया निवासी रामसुमेर यादव का पुत्र है। पुलिस ने उसे 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया। यह मामला 17 जनवरी को धूस देवरिया गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में फायरिंग और मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही नामजद आरोपी भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी को 17 फरवरी को और रत्नेश पांडेय उर्फ रतन पांडेय को 4 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। शैलेष यादव उर्फ टाइगर घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। न्यायालय में पेश किया पुलिस के अनुसार, आरोपी शैलेष यादव उर्फ टाइगर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोग जिंदा जल रहे थे, हम सब बेबस देखते रहे:मिर्जापुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मुंडन कराकर लौट रहे थे
    Next Article
    गैस, पेट्रोल-डीजल किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं का सड़क पर प्रदर्शन:बलरामपुर में राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment