Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ट्रक-बस की टक्कर:बच्चों-महिलाओं सहित 10 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के गंवा-बबराला रोड पर बुधवार दोपहर एक ट्रक और प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह सड़क हादसा जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिहावली के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, 108 एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल रूमाली (60 वर्षीय) को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घायलों में बस चालक राजेश (38) पुत्र वीरेंद्र निवासी देऊपुरा, परिचालक भूरे (35) पुत्र अजीज निवासी सिंधौली कल्लू, सोनू शर्मा (40) व उनकी पत्नी ममता (38), अनमोल (11) पुत्र सोनू निवासी बबराला, रूमाली (60) पत्नी रामकुमार दिनौरा थाना धनारी, शिवदेवी (55) निवासी मलिकपुर और राजू (35) निवासी देऊपुरा शामिल हैं। ट्रक चालक विवेक (45) और परिचालक महिपाल (38) निवासी सिसोना डांडा, थाना रजपुरा भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि ट्रक और प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था और गंभीर घायल महिला रूमाली को रेफर किया गया है। बस चालक राजेश भी घायलों में शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरा राफेल:जगुआर-मिराज ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की, लड़ाकू विमानों का एयर शो
    Next Article
    ललितपुर में 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान:डीएम ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment