Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने इतनी बड़ी गलती नहीं की:हसन की मां बोली-वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं, हसन खां के घर की ग्राउंड रिपोर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    मेरे बेटे ने इतनी बड़ी गलती नहीं की है कि उसे अपराधी मान लिया जाए। एक छोटी सी भूल के लिए उसे माफ कर देना चाहिए। वो कोई पेशेवर मुजरिम नहीं है, बहकावे में आ गया होगा। अब उसे गलती की सजा मिल चुकी है, इसलिए उसे रिहा कर दिया जाए… ये कहना है कि बरेली में रहने वाले हसन खान की मां का। दरअसल हसन खान ने बारात में डांस कर रहीं महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट भी किया था। वीडियो वायरल होने के 12 घंटे बाद पुलिस ने हसन को गिरफ्तार किया। अरेस्ट होने पर हसन पुलिस के सामने रोता-गिड़गिड़ाता रहा। माफी मांगता रहा। फिलहाल पुलिस ने हसन को जेल भेज दिया है। मामला बरेली के कंजादासपुर का है। दैनिक भास्कर की टीम हसन खां के घर पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। हसन की मां सहाना का रो-रोकर बुरा हाल है। देखें मामले से जुड़े वीडियो… पूरा मामला विस्तार से समझते हैं कंजादासपुर में हसन खान का घर है। हसन पेशे से ड्राइवर है। घर पर पिता गुलफाम, मां सहाना और छोटा भाई फैजान रहता है। जोकि इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहा है। पिता गुलफाम मजदूरी करते हैं। जबकि मां सहाना हाउस वाइफ हैं। यूट्यूब और पुलिस जैकेट के शौक ने पहुंचाया जेल हसन कुछ समय पहले एक यूट्यूब चैनल में काम करता था। जहां उसकी पुलिस वालों से थोड़ी-बहुत जान-पहचान हो गई। इसी रसूख का फायदा उठाकर उसने पुलिस की जैकेट हासिल कर ली थी। वह अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर और पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालता था। ताकि लोगों पर अपना रोब झाड़ सके। उसने भी स्वीकार किया कि भाई से गलती हुई है, लेकिन परिवार की माली हालत देखते हुए उसे एक मौका मिलना चाहिए। मजदूरी से चलता परिवार, कहां से निकालेंगे खर्चा मां सहाना ने बताया- हमारा परिवार बेहद गरीबी में गुजर-बसर कर रहा है। वीडियो में ऐसी कोई बड़ी बात नहीं थी, जिसके लिए मेरे बेटे को जेल भेज दिया गया। बता दें कि हसन ने हिंदू महिलाओं के डांस वीडियो पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद हिंदू जागरण युवा मंच के अध्यक्ष हिमांशु पटेल की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लिया। बरेली की थाना इज्जतनगर पुलिस ने हसन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 205 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अब वह जेल की सलाखों के पीछे है। मां बोली- मामले को जानबूझकर उठाया गया दैनिक भास्कर के रिपोर्टर से बात करते हुए हसन की मां सहाना ने रुंधे गले से कहा, "मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं है, वह तो अभी बच्चा है। उससे बस एक छोटी सी भूल हो गई, जिसे अब इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया है। इंसान से ही तो गलतियां होती हैं, और उसने अपनी उस गलती की सजा पा ली है। जब पुलिस उसे पकड़ कर ले गई, तो किसी ने भी आकर यह नहीं देखा कि हम किस हाल में हैं। हम गरीब लोग हैं, मजदूरी करके पेट पालते हैं। मैं हाथ जोड़कर गुहार लगाती हूँ कि उसे माफ कर दिया जाए।" उन्होंने वीडियो का जिक्र करते हुए आगे कहा, "अगर आप लोग खुद उस वीडियो को गौर से देखेंगे, तो उसमें ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है जिसके लिए उसे जेल में डाल दिया जाए। वह बस रील बनाने के चक्कर में बहक गया था। हसन के पिता और भाई दिन-रात मेहनत करते हैं, हमारा किसी से कोई बैर नहीं है। हम बस यही चाहते हैं कि अब उसे और सजा न दी जाए और उसे घर वापस आने दिया जाए।" भाई फैजान बोला- भईया के बिना घर की स्थित खराब हो गई… हसन के छोटे भाई फैजान ने बताया कि मेरा परिवार बहुत ही साधारण है। भाई ने जो भी किया, वह गलत था, हम उसे स्वीकार करते हैं। लेकिन अब वह अपनी गलती मान चुका है। पुलिस की हिरासत में है। हम चाहते हैं कि उसे एक मौका दिया जाए, ताकि वह सुधर सके। वह घर का बड़ा बेटा है और ड्राइविंग करके घर चलाने में मदद करता है। उसके बिना घर की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।" पुलिस रसूख और यूट्यूब पर सफाई जब सहाना से हसन की पुलिस वर्दी वाली रील और यूट्यूब के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "वह पहले एक यूट्यूब चैनल में काम करता था, शायद वहीं से उसकी कुछ जान-पहचान हुई होगी। उसने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा और न ही किसी के साथ जबरदस्ती की। वह तो बस अपने काम से काम रखता था। पुलिस की जैकेट पहनना उसकी एक बचकानी हरकत थी, जिसे उसने शौक-शौक में किया था।" अब पढ़िए वीडियो में हसन खान ने क्या-क्या कहा? ‘देखो, बरेलियों में कोई कमी है’ हसन खान ने जो वीडियो अपलोड किया, उसमें वह कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसके रास्ते में एक बारात जा रही थी। सड़क पर डीजे और बैंड-बाजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इस पर हसन ने कहा- देखो, बरेलियों में कोई कमी है। क्या बताइए, ऐसी-ऐसी जगह पर कभी-कभी फंस जाते हैं, निकलना मुश्किल हो जाता है। ‘कमबख्त जीना हराम कर देती हैं’ थोड़ा आगे जाने पर चौराहे पर कुछ पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दिए। इस पर उसने कहा- ये हमारे दरोगा जी खड़े हैं। इसके बाद उसने पुलिसकर्मी से कहा- सर जी जा रहे हैं। फिर वह कहता है- मैं इनके साथ ड्यूटी करता हूं। आज लंबा टूर था। ऐसी नाचती हैं जैसे चुड़ैल, कमबख्त हमारा जीना हराम कर देती हैं। 12 घंटे के अंदर आरोपी अरेस्ट मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की। करीब 12 घंटे के अंदर ही हसन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वीडियो में हसन ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने चौपला के पास एक दुकान से पुलिस की जैकेट खरीदी थी। दिखावे के चक्कर में उसे पहनकर फोटो पोस्ट कर दी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… रिंकू-प्रिया सरोज ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:30 मिनट पूजा की, नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे; जून में होगी शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगलवार को मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों ने करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। पूजा-पाठ किया। इसके बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले। यहां से रिंकू और प्रिया सरोज नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर कार्रवाई:2 जेसीबी, 3 डंपर जब्त, छापेमारी के दौरान मिट्टी लदे वाहन पकड़े गए
    Next Article
    कानपुर जू में सफेद वलाबी की मौत:जबड़े की गंभीर बीमारी 'पीरियोडोंटाइटिस' ने ली जान, जामनगर के 'वनतारा' से आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment