Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान:डीएम ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में बुधवार को तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों पर चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए, वहीं स्कूली बच्चों के अभिभावक भी उन्हें धूप से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करते दिखे। बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अधिक गर्मी में शरीर के तरल पदार्थ तेजी से कम होते हैं, जिससे पानी और नमक की कमी के कारण लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। एडवाइजरी में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान और हीट वेव की चेतावनियों पर ध्यान दें। प्रशासन ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के रंग के और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। धूप में निकलते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी और चप्पल का उपयोग करने को कहा गया है। खुले में काम करने वाले लोगों को सिर, चेहरा और हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढकने और छाते का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी के अनुसार, शराब, चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित कर सकते हैं। इसके बजाय ओआरएस घोल, लस्सी, मांड, नींबू पानी, छाछ और कच्चे आम का पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। लू से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छांव में लिटाकर गीले कपड़े से शरीर ठंडा करने और चिकित्सक से संपर्क करने की बात कही गई है। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी रखना जरूरी बताया गया है। इसके अलावा घर को ठंडा रखने, पर्दों और दरवाजों का उपयोग करने तथा शाम और रात के समय घर को हवादार बनाने की सलाह दी गई है। पंखे, गीले कपड़ों का उपयोग और समय-समय पर स्नान करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि श्रमसाध्य कार्यों को तेज धूप में न करें, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें, तथा धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ट्रक-बस की टक्कर:बच्चों-महिलाओं सहित 10 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर
    Next Article
    मथुरा में 16 मौत के बाद नहीं चल रही नावें:यमुना किनारे बेरीकेडिंग की, बोर्ड पर लिखा- आगे गहरा पानी, कृपया नदी में अंदर न जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment