Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण और गौ-संरक्षण पर शहाबुद्दीन रजवी का बयान:शहाबुद्दीन बोले- गाय का दूध शिफा है और मांस बीमारी, हिंदू भाई ही कर रहे सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट

    1 hour ago

    2

    0

    ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने महिला आरक्षण और गौ-संरक्षण जैसे मुद्दों पर कहा कि सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट हिंदू कर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) लाने के प्रयास की सराहना करते हुए इसे 'आधी आबादी' को नेतृत्व और न्याय दिलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह प्रयास देश के विकास के लिए बेहतर था, हालांकि विपक्ष के विरोध के चलते यह उस समय पारित नहीं हो सका। गाय के दूध और मांस पर पैगंबर के संदेश का जिक्र मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौ-संरक्षण और महिला आरक्षण के समर्थन का स्वागत किया। इसी क्रम में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद साहब की एक हदीस का जिक्र करते हुए गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के 'नजद' इलाके से आए लोगों के साथ संवाद में पैगंबर साहब ने स्पष्ट कहा था कि गाय का दूध 'शिफा' (स्वास्थ्य के लिए लाभदायक) है और इसका मांस बीमारियों का घर है। मौलाना ने समाज से अपील की कि गाय का दूध खुद भी पिएं और अपने परिवार को भी पिलाएं, लेकिन इसके मांस के सेवन से बचें। बीफ एक्सपोर्ट पर हिंदू व्यापारियों को घेरा मौलाना रजवी ने बीफ एक्सपोर्ट (गोवंश के मांस का निर्यात) के मुद्दे पर कहा कि यह एक बड़ा 'तमाशा' है कि देश में सबसे ज्यादा गोमांस का निर्यात वही लोग कर रहे हैं जो हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि एक्सपोर्ट के नाम पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हिंदुओं ने खोल रखी हैं जो विदेशों में मांस की आपूर्ति कर रहे हैं। मौलाना ने जोर देकर कहा कि गौ-संरक्षण की चर्चा करते समय इस सच्चाई को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल हुए राजा भैया:प्रयागराज में बोले- जाति छोड़ो, एकजुट रहो; आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा था
    Next Article
    आजमगढ़ में 42 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान:सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment