Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:बरेली के 49 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला आज, दैनिक भास्कर पर देखें नतीजे

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी 23 अप्रैल को शाम चार बजे हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बरेली जिले में हाईस्कूल के कुल 49,977 परीक्षार्थियों ने इस वर्ष पंजीकरण कराया था, जिनकी धड़कनें अब नतीजे आने से पहले तेज हो गई हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। पंजीकरण में छात्र आगे, लेकिन बेटियों का रहा है दबदबा इस साल बरेली जिले से हाईस्कूल में 27,528 छात्र और 22,449 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पास होने के प्रतिशत के मामले में बेटियां लगातार बेटों से आगे रही हैं। जिले के कुल 130 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य 4 अप्रैल को ही पूरा कर लिया गया था। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन रहा सख्त परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार कड़े इंतजाम किए थे। पूरे जिले को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटकर निगरानी की गई थी। 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के बीच 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारायनपुर छंगा जा रहे सपा डेलीगेशन को पुलिस ने रोका:मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा को ठाकुरद्वारा गेस्ट हाउस में रोका, विधायक नवाबजान हाउस अरेस्ट
    Next Article
    डीएम-एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा:सीतापुर में 6 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा-सुविधाओं पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment