Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारायनपुर छंगा जा रहे सपा डेलीगेशन को पुलिस ने रोका:मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा को ठाकुरद्वारा गेस्ट हाउस में रोका, विधायक नवाबजान हाउस अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    नारायनपुर छंगा गांव जाने के लिए निकले समाजवादी पार्टी के डेलीगेशन को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया है। मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा को ठाकुरद्वारा के पशुपति गेस्ट हाउस में रोका गया है। जबकि ठाकुरद्वारा के विधायक नवाबजान को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट किया गया है। पुलिस-प्रशासन की चौकसी की वजह से सपा नेता और कार्यकर्ता जुट नहीं सके। डेलीगेशन नारायनपुर छंगा में दलित परिवारों से मिलने जा रहा था, जिनके साथ मारपीट करने के आरोप भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह पर लगे हैं। बता दें कि 17 अप्रैल की रात को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर छंगा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। ठाकुरद्वारा से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता अजय प्रताप इसी गांव के रहने वाले हैं। घटना वाले दिन अजय प्रताप का जन्मदिन था। जिसे मनाने के लिए उनके दोस्त और समर्थक गांव में जुटे थे। बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ गेस्ट के अंबेडकर प्रतिमा के पास कार पार्क करने को लेकर बवाल शुरू हुआ था। दलित समाज के लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा के पास कार खड़ी करने से इंकार किया था। आरोप है कि इस पर गुस्साए अजय प्रताप और उसके समर्थकों ने दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की थी। आरोप घरों से खींचकर दलित महिलाओं को पीटने और कई राउंड फायर करने का भी है। दलित समाज के लोगों ने यह आरोप भी लगाया था कि अजय प्रताप और उसके समर्थकों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तहीर के आधार पर अजय प्रताप सिंह और उसके भाई समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अजय प्रताप पक्ष की ओर से भी दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है, इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से नारायनपुर छंगा गांव जाकर वहां पीड़ित दलित परिवारों से मिलने के लिए एक 11 सदस्यीय डेगलीगेशन का गठन कर दिया गया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, सपा सांसद रुचिवीरा, ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान खां समेत अन्य सपा नेता शामिल थे। लेकिन पुलिस की चौकसी की वजह से सपा डेलीगेशन गांव तक नहीं पहुंच सका। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि उन्हें तिकोनिया ठाकुरद्वारा पर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बाकी लोगों को भी जहां-तहां रोक लिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 41 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी की दस्तक:दोपहर में सड़कें खाली होने लगीं, हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:बरेली के 49 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला आज, दैनिक भास्कर पर देखें नतीजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment