Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:भीषण गर्मी से लोग परेशान, हीटवेव अलर्ट, 43.2°C तक पहुंचने का अनुमान

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है आज गुरुवार को जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है मौसम विभाग द्वारा आज 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है और लोगों को इससे बचाव के लिए चेतावनी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अप्रैल तक गोंडा के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। हालांकि, 28 और 29 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है। कल बुधवार को जिले का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें आज और बढ़ोतरी दर्ज की गई। भीषण गर्मी के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। लोग धूप से बचने के लिए गमछा बांधकर, चश्मा लगाकर और सिर पर फाइल या कपड़े रखकर यात्रा करते दिख रहे हैं। बिना सिर ढके या शरीर को पूरी तरह ढके बिना कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल पा रहा है। गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है, और लोग जगह-जगह ठंडा पानी पीते नजर आ रहे हैं। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ते तापमान के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। उन्होंने लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए जागरूक किया है और बताया कि आने वाले कुछ समय तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। लोगों को अपने आप को बचाते हुए चलना चाहिए आवश्यक कार्य होने पर ही लोग दोपहर के समय निकले अन्यथा शाम के समय ही अपने घरों से निकले क्योंकि तापमान काफी बढ़ा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में व्यापारियों ने प्रीपेड मीटर की शव यात्रा निकाली:ऊर्जा भवन के सामने स्मार्ट मीटर की अर्थी को किया आग के हवाले, जमकर नारेबाजी
    Next Article
    UP बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट आज:गोरखपुर में 67,642 छात्रों ने दिया एग्जाम, शाम 4 बजे होगा भाग्य का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment