Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में व्यापारियों ने प्रीपेड मीटर की शव यात्रा निकाली:ऊर्जा भवन के सामने स्मार्ट मीटर की अर्थी को किया आग के हवाले, जमकर नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाल अपने गुस्से का इजहार किया। ऊर्जा भवन के सामने आक्रोशित व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर को आग के हवाले कर दिया। पहले दो तस्वीरें देखें… न्यू मोहनपुरी स्थित कार्यालय से व्यापारियों का समूह स्मार्ट मीटर की अर्थी सजाकर निकाला। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे जिन्होंने हाथ में स्मार्ट मीटर विरोधी स्लोगन लिखी पट्टीका ले रखी थी। स्मार्ट मीटर की अंतिम यात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए ऊर्जा भवन पर पहुंची जहां व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। स्मार्ट मीटर के पुतले को किया आग के हवाले ऊर्जा भवन के सामने व्यापारियों में स्मार्ट मीटर को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि पहले से व्यापार चौपट है ऐसे में स्मार्ट मीटर ने व्यापारियों के व्यापार की पूरी तरह स्थिति खराब कर दी है। हजारों व्यापारियों की लाइट कट गई है। सरवर काम नहीं कर रहा है जिस कारण जुड़ने में घंटों लगते हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौपा प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंचे अफसर को बताया कि अगर व्यापारियों को बचाना है तो स्मार्ट मीटर हटाना ही एकमात्र विकल्प है। जिस तरह का उत्पीड़न इन स्मार्ट मीटर के कारण शुरू हुआ है उसे व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। जब तक व्यापारियों की प्रतिष्ठान से यह मीटर नहीं हटते वह शांत नहीं बैठेंगे। नौ सूत्रीय मांग पत्र सोपा गया - स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म कर उपभोक्ता की स्वीकृति पर लगाया जाए। - उपभोक्ता की स्वीकृति पर जब मीटर लगे तो उसे पूरी जानकारी दी जाए। - उपभोक्ता को 5 साल की गारंटी वाला गारंटी कार्ड भी दिया जाए। - मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को मौके पर ही ऐप, सीलिंग सर्टिफिकेट दिया जाए। - मीटर से जुड़ी शिकायत के लिए विशेष लैब तैयार की जाए ताकि तत्काल शिकायत का निस्तारण हो। - नए कनेक्शन में एस्टीमेट के नाम पर होने वाला उत्पीड़न बंद किया जाए। - पुराने पीडी कनेक्शन की आड़ में होने वाला उत्पीड़न बंद हो। - प्रीपेड मीटर के पोर्टल को इस तरह अपडेट किया जाए कि बिल जमा होते ही तुरंत आपूर्ति चालू हो जाए। - प्रीपेड मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ता की सिक्योरिटी एडजस्ट करने का अकाउंट स्टेटमेंट तैयार कर उपभोक्ता को दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध:व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, पुराने मीटर लगाने की मांग
    Next Article
    गोंडा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:भीषण गर्मी से लोग परेशान, हीटवेव अलर्ट, 43.2°C तक पहुंचने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment