Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट आज:गोरखपुर में 67,642 छात्रों ने दिया एग्जाम, शाम 4 बजे होगा भाग्य का फैसला

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने वाला है। जिसको लेकर छात्रों में डर और उत्साह का माहौल है। शाम चार बजे 67,642 छात्र- छात्राओं के भाग्य का फैसला सामने आएगा। वहीं स्कूलों में टॉपर्स के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही है। साथ ही पैरेंट्स में भी उत्साह है। देखना यह है कि इस बार जिले का टॉपर कौन होता है। पिछले बार दो लड़कियों ने एक साथ बाजी मारी थी। इस बार जिले में जिले कुल 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 2025 में 91.17 प्रतिशत रिजल्ट बना था साल 2025 में 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें 91.17 प्रतिशत छात्र- छात्राएं पास हुए थे। वहीं 2024 में 86.87 प्रतिशत रिजल्ट बना था। 2025 में हाईस्कूल के टॉप-10 छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट में जिले की टॉपर की लिस्ट में लड़कियों की संख्या ज्यादा रही। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर की उम्मे कुलसुम फातमा और कमला सिंह इंटर कॉलेज सहजनवा की अनन्या मोदनवाल 94.83 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर रहीं। वहीं 94. 50 प्रतिशत लाकर भारतीय इंटर कॉलेज की अनन्या जायसवाल दूसरे नंबर पर रही। जबकि पीएस इंटर कॉलेज की आकृति और आरएएस पब्लिक स्कूल की अंशिका यादव 94.17 परसेंट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। एलडीआरजे स्कूल की पूजा सिंह 94 प्रतिशत लाकर जिले में चौथे स्थान पर रहीं। वहीं जीपीएस इंटर कॉलेज की फलक सिद्दीकी और कमला सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की हर्षिता 93.83 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सार्थक शुक्ला और संस्कार इंटर कॉलेज की अंजलि सिंह ने 93. 67 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से 6 वें स्थान पर रहें। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सुयांश कुमार शर्मा, सीडीएम इंटर कॉलेज की मीना और जीपी मौर्या इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह 93. 50 प्रतिशत प्राप्त कर 7वां स्थान हासिल किया। वहीं बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की नैंसी और तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज की अंकिता सिंह 93.33 प्रतिशत के साथ जिले में 8वें स्थान पर रहीं। दीनानाथ यादव स्कूल के बालाजी यादव ने 93. 17 प्रतिशत लाकर 9वां स्थान हासिल किया। एसटी मैरी इंटर कॉलेज की दीपशिखा मौर्या और एसएमटी एसआरडी इंटर कॉलेज के अंकुश गुप्ता 93 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:भीषण गर्मी से लोग परेशान, हीटवेव अलर्ट, 43.2°C तक पहुंचने का अनुमान
    Next Article
    मेरठ में पूर्व विधायक योगेश वर्मा को पुलिस ने रोका:मुरादाबाद जाने के दौरान सीओ ने की नाकेबंदी, अधिकारियों से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment