Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नकली उत्पादों पर कार्रवाई, दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज:ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बिक्री, पुलिस ने मारा छापा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में नकली उत्पाद बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर की गई। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के अनुसंधान अधिकारी संजीत कुमार पासवान को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली कॉस्मेटिक्स और क्लीनिंग उत्पादों की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस और एजेंसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। किराना मंडी स्थित आयुष अग्रवाल की दुकान से नकली हारपिक और वीट क्रीम, घंटाघर के पास स्थित MBS जनरल स्टोर से अवैध स्टॉक, पुरानी गली मंडी के प्रदीप किराना स्टोर से टॉयलेट क्लीनर की खेप, बरेली गेट के गंगवार किराना स्टोर से हारपिक की दर्जनों बोतलें और गफूर खान मार्केट स्थित मुकेश व विकास जनरल स्टोर से भी नकली सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से बरामद सभी नकली उत्पादों को सील कर नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में आरोपी दुकानदारों—आयुष अग्रवाल, मुकेश बाबू, प्रदीप कुमार, कासिफ और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया- यह गिरोह ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग और रैपर का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहा था, जिससे लोगों की सेहत और सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि नकली उत्पादों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के भोगांव में करंट लगने से युवक की मौत:घर के पास लगे विद्युत पोल के चपेट में आया, मौके पर तोड़ा दम
    Next Article
    बिजनौर में नीट परीक्षा की तैयारियों पर समीक्षा बैठक:DM के निर्देश पर CDO ने की अध्यक्षता, व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment