Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के यश प्रजापति के 10वीं में 94.3% अंक:10-12 घंटे पढ़ाई कर लहराया परचम, इंजीनियर बनने का लक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में बरहा विक्रम (जहानाबाद) के यश प्रजापति ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चिरंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र यश ने 94.3% (566 अंक) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यश के पिता अटल प्रजापति एक निजी स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक हैं, जबकि माता गंगा प्रजापति शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। यश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने बताया कि घर में शैक्षिक माहौल होने के कारण उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उनका छोटा भाई गौरव अभी तीसरी कक्षा में पढ़ रहा है। अपनी पढ़ाई के तरीके के बारे में यश ने बताया कि वह रटने के बजाय विषयों को समझने पर जोर देते थे। वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका मानना है कि किताबों में लिखी बातों को बार-बार पढ़ने से अवधारणाएं स्पष्ट हो जाती हैं। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ यश ने 'ज्ञान उदय के गुरु जी' ऐप का भी सहारा लिया, जिससे उन्हें कठिन विषयों को समझने में काफी मदद मिली। पढ़ाई के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए वह गाने सुनते थे और क्रिकेट खेलना पसंद करते थे। यश का लक्ष्य एक कुशल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। वह तकनीक के क्षेत्र में देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। अन्य परीक्षार्थियों को सलाह देते हुए यश ने कहा कि सफलता के लिए NCERT के पाठ्यक्रम को आधार बनाना चाहिए। यदि पाठ्यक्रम को गहराई से पढ़ा जाए, तो सफलता निश्चित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं में गोरखपुर की दिव्या यादव जिला टॉपर बनीं:95.67% अंक मिले, प्रिया और बिदिशा दूसरे नंबर, किसान की बेटी टॉप 3 में
    Next Article
    हाईस्कूल परीक्षा में शिखा बनी टॉपर, देखिए लिस्ट:मुरादाबाद की कनक ने 96.83% अंकों के साथ पाया पहला स्थान; कनक-मौहम्मद जैद दूसरे नंबर पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment