Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुजिहई स्कूल में बच्चों से गैस सिलेंडर ढुलवाया:वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव बीघापुर ब्लॉक स्थित रुजिहई गांव के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे गैस सिलेंडर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीछे से शिक्षक उन्हें दिशा-निर्देश देते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे आगे-आगे गैस सिलेंडर को संभालते हुए चल रहे हैं। यह सिलेंडर स्कूल में मिड-डे मील बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। पीछे खड़े एक शिक्षक बच्चों को रास्ता दिखाते और निर्देश देते दिखाई देते हैं, लेकिन बच्चों से इस तरह का जोखिम भरा कार्य करवाना नियमों के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक जागरूक नागरिक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे इस तरह के कार्य करवाना न सिर्फ गलत है बल्कि उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, स्कूलों में गैस सिलेंडर जैसे भारी और खतरनाक सामान को संभालने की जिम्मेदारी शिक्षकों या अन्य स्टाफ की होती है, न कि छात्रों की। ऐसे में यह घटना विभागीय लापरवाही को उजागर करती है। मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच की बात कही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडे का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और यदि दोषी पाए गए तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से सल्फास खाकर थाने पहुंचे बुजुर्ग की मौत:शाहजहांपुर में बेटे से लड़ाई के बाद खाया जहर, आरोपी बेटा हिरासत में
    Next Article
    जालौन में भूसा मशीन से लगी आग:100 बीघा पराली और मूंग की फसल जलकर हुई राख, मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment