Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कब्रिस्तान भूमि पर अवैध निर्माण ढहाया गया:रायबरेली में तहसील और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली सदर तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरखापुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। इस दौरान तहसील, नगर पालिका और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। यह कार्रवाई सदर तहसील क्षेत्र के बरखापुर गांव में गाटा संख्या 198 पर हुई, जिसका रकबा 0.392 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान की भूमि के रूप में दर्ज है। गांव के निवासी समर बहादुर मौर्य, अशोक मौर्य और मनीष मौर्य पर इस भूमि के आंशिक भाग पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर ने राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी थी। इसके उपरांत तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रुकवाया और बुलडोजर से गिरवा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम से नायब तहसीलदार शमीम अहमद, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह, लेखपाल ऋषभ और वेद प्रकाश उपस्थित थे। नगर पालिका की टीम से राहुल और मिल एरिया थाने से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। आरोपियों ने इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए विरोध करने का प्रयास किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि यह शिकायत दो महीने पहले मिली थी, जिसके बाद अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई थी और अभिलेखों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी दस्तावेजों में गाटा संख्या 198 कब्रिस्तान की भूमि के नाम पर दर्ज है और निर्माण कब्रिस्तान के किनारे के आंशिक भाग पर किया जा रहा था। आरोपियों के सभी दावे अभिलेखों के आधार पर झूठे पाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद–विधायक के बाद मंत्री के घर पर धरना:गौ सेवक नीशू का कपिदेव अग्रवाल के आवास पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से बात के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त
    Next Article
    घर से सल्फास खाकर थाने पहुंचे बुजुर्ग की मौत:शाहजहांपुर में बेटे से लड़ाई के बाद खाया जहर, आरोपी बेटा हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment