Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में DCM का टायर फटने से हादसा:सड़क पर गिरे लोगों के बीच मची चीख पुकार; 23 घायल, 3 की हालत गंभीर

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में राजघाट पुल के पास NH- 28 पर गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर चल रही एक डीसीएम का अचानक टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 23 लोग घायल हो गए। जिनमें 3 लोग गंभीर हैं। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोग सड़क पर गिर कर कराहते नजर आएं। यह घटना बुधवार करीब 12 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। तरकुलहा माता के दर्शन करने जा रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सिकरीगंज क्षेत्र के महादेव गांव से तरकुलहा देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ताल के पास यह हादसा हो गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। रामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली:12 जिलों के 19 हजार अभ्यर्थी शामिल, ADG मेजर बोले- अपना जीवन देश पर न्योछावर करने के लिए आ रहे
    Next Article
    सैफई में ट्रांसजेंडर क्लिनिक शुरू, प्रदेश को मिला दूसरा केंद्र:इलाज के लिए इटावा में नया क्लिनिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment