Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई में ट्रांसजेंडर क्लिनिक शुरू, प्रदेश को मिला दूसरा केंद्र:इलाज के लिए इटावा में नया क्लिनिक

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष क्लिनिक की शुरुआत की गई है। कुलपति डॉ. अजय सिंह के प्रयासों से प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक शुरू हुआ है, जहां इस समुदाय को एक ही जगह पर इलाज और परामर्श की सुविधा मिलेगी। इस पहल से ट्रांसजेंडर समाज को बेहतर और सम्मानजनक चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है। क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए अजय सिंह ने कहा कि इंसान में असमानता कोई बड़ी बीमारी नहीं है और समय रहते उसका इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में किन्नर समाज को अलग-थलग देखना उनके लिए भावनात्मक होता है, इसलिए उन्होंने इस दिशा में विशेष प्रयास किए। हर माह बुधवार को मिलेगी सुविधा उन्होंने जानकारी दी कि “सहज आरोग्य क्लिनिक” न्यू ओपीडी भवन के भूतल पर कक्ष जी-2 में संचालित होगा। यहां हर माह के पहले बुधवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ट्रांसजेंडर मरीजों की समस्याओं का समाधान करेगी। इस क्लिनिक में विभिन्न विभागों के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और सभी तरह की चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी। हर माह पहले बुधवार को मिलेगी सुविधा क्लिनिक में शारीरिक इलाज के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य यानी साइकियाट्रिक उपचार की भी सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। समान अधिकार और जागरूकता पर जोर कुलपति ने कहा कि केंद्र सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को समान अधिकार देने की दिशा में काम कर रही है और चिकित्सा क्षेत्र में भी उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक में सभी मरीजों को बिना किसी झिझक के इलाज और परामर्श मिलेगा। समान अधिकार और जागरूकता पर जोर अजय सिंह ने ट्रांसजेंडर समुदाय से अपील की कि वे अपनी पहचान छिपाएं नहीं और इसे अभिशाप न मानें। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की, ताकि इस समुदाय के लोगों को सही समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने खास तौर पर कहा कि बचपन में पहचान होने पर समय पर इलाज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में DCM का टायर फटने से हादसा:सड़क पर गिरे लोगों के बीच मची चीख पुकार; 23 घायल, 3 की हालत गंभीर
    Next Article
    RCB vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच, नंबर 3 और 7 के बीच शाम को होगी जंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment