Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली:12 जिलों के 19 हजार अभ्यर्थी शामिल, ADG मेजर बोले- अपना जीवन देश पर न्योछावर करने के लिए आ रहे

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने भर्ती स्थल पर मौजूद सुविधाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने बताया कि आगरा में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में 12 जिलों के करीब 19 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया की कवरेज से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो रही है। एडीजी ने बताया कि अभ्यर्थियों में देश की सेवा करने का भाव है, वे नौकरी के लिए नहीं, बल्कि देश की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि रैली में हिस्सा लेने वाले युवाओं में काफी जोश है और वे अपना जीवन देश पर न्योछावर करने के लिए तैयार हैं। पहले रैली होती थी, अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम एडीजी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। पहले रैली होती थी, लेकिन अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होता है, उसके बाद फिजिकल रैली होती है। पूरी रैली को सीसीटीवी से कंट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर साल रैली के लिए रजिस्ट्रेशन बढ़ रहे हैं। इस साल 5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन आए हैं। एडीजी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में आने वाले सालों में कई बदलाव देखे जा सकते हैं, जो अग्निवीरों के लिए फायदेमंद होंगे। इसमें कई नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आर्मी के लिए वेस्ट अग्निवीर को निकालना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्राओं ने जाने आग से बचाव के तरीके:आर्यकन्या महाविद्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुई मॉकड्रिल
    Next Article
    गोरखपुर में DCM का टायर फटने से हादसा:सड़क पर गिरे लोगों के बीच मची चीख पुकार; 23 घायल, 3 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment