Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्राओं ने जाने आग से बचाव के तरीके:आर्यकन्या महाविद्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुई मॉकड्रिल

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को अग्नि सुरक्षा पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं को आग से बचाव और उसे बुझाने के विभिन्न तरीके सिखाए गए। यह मॉकड्रिल अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य 'सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ' थीम के तहत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मॉकड्रिल के दौरान, दमकल कर्मियों ने सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझाने के तरीके प्रदर्शित किए। उन्होंने एक गत्ते में आग लगाकर उसे मौके पर ही बुझाने का तरीका भी बताया। इसके बाद, एक छात्रा ने अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर सफलतापूर्वक आग बुझाई। छात्राओं ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से आग लगने से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। अधिकारी ने सभी प्रश्नों के सरल और संतोषजनक उत्तर दिए। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की आग से बचाव के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया। इस मॉकड्रिल में महाविद्यालय की प्राचार्या सुमन वर्मा, अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अपनी यूनिट के साथ उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियां डूबीं:चेकसारी घाट पर एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
    Next Article
    आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली:12 जिलों के 19 हजार अभ्यर्थी शामिल, ADG मेजर बोले- अपना जीवन देश पर न्योछावर करने के लिए आ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment