Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बधाई लेने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े:संभल में गुरु को उठा ले जाने और बाल काटने का आरोप, 12 लोगों की शिकायत

    1 day ago

    6

    0

    संभल के ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में बुधवार दोपहर तीन बजे बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में तीखा विवाद हो गया। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष से गाली-गलौज और मारपीट की तथा उनके गुरु सानिया को जबरन अपने साथ उठा ले गए। इस दौरान गुरु के बाल काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार शाम छह बजे थाने पहुंचकर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गाली-गलौज के बाद मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी नखासा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय निवासी मुस्कान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी किन्नरों के साथ बधाई लेने के लिए कुतुबपुर सकता गांव गई थीं। इसी दौरान रातीपुरा निवासी शिवश्न, काजल और आरजू करीब 10-12 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि दूसरे गुट ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुरु की सकुशल बरामदगी की मांग, जांच में जुटी पुलिस मुस्कान के मुताबिक, विवाद के दौरान हमलावर उनके गुरु सानिया को जबरन उठाकर साथ ले गए, उनके बाल काट दिए और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घबराए पीड़ित गुट ने थाने पहुंचकर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसमें गुरु को सकुशल बरामद करने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है और मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:इमरान मसूद बोले- बहनजी तस्वीर बदलेंगी; रामकथा से पहले योगी से मिले बाबा बागेश्वर; संदिग्ध आतंकी की मां चीखकर रोई
    Next Article
    जालौन में चुनावी नेतृत्व पर भाजपा नेताओं के अलग सुर:केशव बोले- CM का चेहरा कमल, स्वतंत्र देव ने योगी का नाम लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment