Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:इमरान मसूद बोले- बहनजी तस्वीर बदलेंगी; रामकथा से पहले योगी से मिले बाबा बागेश्वर; संदिग्ध आतंकी की मां चीखकर रोई

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सपा उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन में आई दरार से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी के अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर तंज कसे जाने को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें… 1- इमरान मसूद ने मायावती की तारीफ की, कहा-तस्वीर बदल देंगी, सिर्फ कमरे से निकल आएं सपा की सूची पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भड़क गए। कहा- हम कोई भिखारी नहीं जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें। आपने बिना चर्चा के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे? एक कार्यक्रम में मायावती की जमकर तारीफ की। कहा- अगर बहनजी कमरे से बाहर निकलें तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। बसपा से गठबंधन पर कहा- फैसला राहुल गांधी-खड़गे साहब करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले-सपा के लिए ‘राम नाम सत्य’ का समय करीब, ‘दो लड़कों’ की जोड़ी पर तंज सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मची खींचतान पर तंज कसा। कहा- पहले दो लड़कों की जोड़ी चुनाव परिणाम के बाद विफल होती थी लेकिन इस बार चुनाव से पहले ही विफल हो चुकी है। सपा पर परिवारवाद और रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा- ‘राधे-राधे’ तो शुरुआत है, सपा के लिए ‘राम नाम सत्य’ का समय करीब आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 3- मंत्री राजभर जहूराबाद से नहीं लड़ेंगे, अकबरपुर में सपा विधायक के खिलाफ उतरेंगे मंत्री ओपी राजभर ने 2027 विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने गाजीपुर की अपनी पारंपरिक जहूराबाद सीट छोड़ने और अंबेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जहूराबाद से वह 2017 और 2022 में विधायक चुने गए थे। अब जहूराबाद से उनके बेटे को उतारने की चर्चा है। अकबरपुर से सपा के रामअचल राजभर विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- यूपी में 10 IPS के ट्रांसफर, इनमें 6 महिला अफसर, माविस टॉक को लखनऊ भेजा गया यूपी में 10 आईपीएस और 18 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर किए गए हैं। 10 आईपीएस में 6 महिला अफसर जबकि 18 एएसपी में 5 महिला अफसर हैं। वेटिंग में चल रहे पुनीत द्विवेदी को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी तो नीतू को वाराणसी से नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। शिवा सिंह को कानपुर से आगरा, किरन यादव को ANTF मुख्यालय तो माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें 5- धीरेंद्र शास्त्री ने योगी से की मुलाकात, CM आवास पहुंचे, मां के निधन पर दुख जताया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को योगी से मुलाकात की। वह सीएम आवास पहुंचे और योगी की मां के निधन पर शोक जताया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। अखिलेश के बयान- कथा वो कराते हैं, जिनके पास कुछ बताने को नहीं होता?, पर कहा- हम राजनीतिक बातों का जवाब नहीं देते हैं। हम हिंदुओं के लिए काम कर रहे हैं। यूपी में उनकी 5 रामकथाएं होनी हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- यूपी में विदेशी-पक्षियों का शिकार कर होटल में परोस रहे, भास्कर कैमरे पर खुलासा विदेशी पक्षी -40 डिग्री की जानलेवा ठंड से बचने के लिए 6 हजार किमी का सफर तय कर भारत आते हैं लेकिन यूपी में 'मौत' के जाल में फंस रहे। यहां 10 से ज्यादा जिलों में प्रवासी पक्षियों का शिकार हो रहा। होटलों में इनका मांस 3 हजार रुपए प्रति किलो तक बिक रहा। दैनिक भास्कर के स्टिंग में खुलासा हुआ कि शिकारियों को स्थानीय नेताओं, पुलिस और वन विभाग का संरक्षण है। पूरी खबर पढ़ें 7- राहुल की संपत्ति की CBI-ED से जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बेंच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी के खिलाफ CBI और ED जांच के आदेश को रद्द कर दिया। आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया था। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामला फिर हाईकोर्ट भेज दिया। हाईकोर्ट अब राहुल गांधी को पक्षकार बनाकर उनकी बात सुनने के बाद नया आदेश देगा। HC के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ें 8- मेरठ में दलित लड़की को बंधक बनाने वाला फूट-फूटकर रोया, बोला- गलती हो गई मेरठ में लड़की को बंधक बनाने वाला फूट-फूटकर रोया। बोला- गलती हो गई, माफ कर दो। पहले धमकी दी थी- किसी और की होने नहीं दूंगा। सदर बाजार के आबूलेन में पुलिस ने उसे घेरा तो वह भागने लगा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वह रोहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें 9- डिप्टी सीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस गठबंधन बेमेल शादी, केशव बोले- यह ठगबंधन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन बेमेल शादी की तरह है। जबकि केशव मौर्य ने कहा- यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा- वह चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन से घबराए हुए हैं। अखिलेश को इस बात की चिंता है कि मुस्लिम मतदाता चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन की ओर जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- मेरठ से गिरफ्तार हुआ एयरबेस हमले की साजिश का आरोपी, JK पुलिस लेकर गई जम्मू-कश्मीर में एयरबेस हमले की साजिश के आरोपी उजेद को बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस लेकर रवाना हो गई। सुबह उजेद को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। उजेद को लेकर पुलिस के रवाना होते वक्त उसकी मां आसमा दहाड़े मारकर रोने लगीं। उजेद जम्मू-कश्मीर में दर्ज एक मुकदमे में करीब एक साल से वांटेड था। पूरी खबर पढ़ें 11- गाजीपुर में महिला और उसकी 8 साल की बच्ची के शव मिले, हथियार से गला रेता गाजीपुर में बुधवार सुबह महिला और उसकी 8 साल की बेटी के शव घर के अंदर मिले।दोनों का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। घटना के समय मां-बेटी घर पर अकेली थीं। मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था। मृतकों की पहचान जुबैन निशा (35) और बेटी आईमन निशा (8) के रूप में हुई है। भाई ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 12- कांग्रेस को लखनऊ में मार्च का नहीं मिला परमिशन, खड़गे को शामिल होना था संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावित मार्च को लेकर प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह मार्च हजरतगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति तक जाना था, लेकिन प्रशासन द्वारा परमिशन न दिए जाने के बाद अब सभी कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय में ही आयोजित किए जाएंगे। ‘संविधान रक्षा मार्च’ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शामिल होना था। पूरी खबर पढ़ें 13- कासगंज में हाईवे किनारे महिला का शव मिला, गर्दन पर खरोंच, हाथ में बीयर की केन कासगंज में मथुरा-बरेली बाईपास पर बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक महिला का शव मिला। उसकी उम्र करीब 30-32 साल बताई जा रही है। उसके हाथ बीयर की केन थी। गले पर नाखून या किसी अन्य चीज से खरोंच के निशान है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया होगा। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- शिवलिंग पर चढ़ाया अपना खून, ड्रिप लगाकर पाइप से खून निकाला, फिर अर्पित किया मऊ के बहुराहवा महादेव मंदिर में एक व्यक्ति ने भगवान शिव को अपना खून चढ़ाया। सामने आए वीडियो में वह ड्रिप लगाने में इस्तेमाल होने वाली सुई और पाइप के जरिए अपने शरीर से खून निकालता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने रक्त शिवलिंग पर अर्पित किया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली 26 नवंबर को लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर की संयुक्त रैली होगी। रैली के माध्यम से दोनों दल अपनी ताकत दिखाएंगे। कल शाम 7 बजे होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले-भाजपा लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही:कहा, 2027 का चुनाव वोट का अधिकार और संविधान बचाने की लड़ाई
    Next Article
    बधाई लेने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े:संभल में गुरु को उठा ले जाने और बाल काटने का आरोप, 12 लोगों की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment