Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में स्विफ्ट डिजायर से भिड़ी कार, युवक की मौत:भाई समेत 5 घायल, ताऊ के बेटे की शादी में जा रहे थे सभी

    1 day ago

    6

    0

    मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना से शादी समारोह में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रहे युवकों की कार शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से भिड़ गई। हादसे में कार सवार अंजर पुत्र साबिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई समेत पांच युवक घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा बुधवार शाम की है। पूरी खबर पढ़िए… बुढ़ाना निवासी अंजर अपने छोटे भाई शाहबाज और दोस्तों तैयब, अमन, शाहरुख व अयान उर्फ बाबू के साथ सगे ताऊ नफीस के बेटे अरबाज की शादी में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रहा था। कार अयान उर्फ बाबू चला रहा था। जैसे ही वे हरसोली के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर, भाई की टांग टूटी हादसे में अंजर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके छोटे भाई शाहबाज की टांग टूट गई। वहीं शाहरुख की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। तैयब, अमन और अयान का भी अस्पताल में इलाज जारी है। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ देर पहले तक शादी की तैयारियों और शहनाई की गूंज व खुशियों का माहौल था, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम पसर गया। अंजर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा के लड़के सलमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरनगर भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में चुनावी नेतृत्व पर भाजपा नेताओं के अलग सुर:केशव बोले- CM का चेहरा कमल, स्वतंत्र देव ने योगी का नाम लिया
    Next Article
    मेरठ में मनाया गया ‘हर घर संविधान’ कार्यक्रम:संविधान की प्रतियां वितरित कर नागरिकों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment