Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में Samajwadi Party ने उतारे 5 प्रत्याशी, नाराज Congress ने दिए गठबंधन समीक्षा के संकेत

    4 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने से दोनों दलों के बीच तल्खी बढ़ गई है। कांग्रेस ने सपा द्वारा मात्र 26 सीटें दिये जाने और मंगलवार रात पांच उम्मीदवार घोषित किये जाने पर नाराजगी जताते हुए बातचीत जारी रखने पर पुनर्विचार के संकेत दिए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन पर हमला तेज करते हुए कहा कि इसका ‘चैप्टर क्लोज’ हो चुका है। सपा द्वारा 26 सीटों की पेशकश और सहारनपुर समेत पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने के कदम से नाराज कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद ही तय किया जाएगा कि सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत जारी रखनी है या नहीं।मसूद ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप मुझसे लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस से या भाजपा से। यह तय होना चाहिए कि हम भाजपा से लड़ना चाहते हैं या आपस में ही लड़ते रहना चाहते हैं।’’ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा एक तरफ कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है और दूसरी तरफ उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर चर्चा होगी और आगे की रणनीति नेतृत्व तय करेगा।मसूद ने बाद में ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। समझौता ऐसा होना चाहिए जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य और सम्मानजनक हो।’’ सपा ने सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभा सीटों समेत पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में बातचीत के दो दौर हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस 125 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक बताई जा रही है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बातचीत पूरी होने तक सपा को उम्मीदवारों की घोषणा से बचना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ेगी।गौतम ने कहा कि दोनों दलों के बीच सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हो रही है और नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी से बचना चाहिए। कांग्रेस नेताओं की नाराजगी की एक वजह सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव का वह बयान भी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास मतदान केंद्रों के बाहर पार्टी के बस्ते लगाने के लिए भी पर्याप्त कार्यकर्ता नहीं हैं। दूसरी ओर, सपा ने उम्मीदवारों की घोषणा का बचाव किया है।पार्टी का कहना है कि घोषित पांच में से चार सीटों पर उसके मौजूदा विधायक हैं। इनमें सहारनपुर से आशु मलिक, बेहट से उमर अली खान, कैराना से नाहिद हसन और अमरोहा से महबूब अली शामिल हैं। पांचवीं सीट ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।इससे पहले सपा अयोध्या से तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कांग्रेस की आपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने केवल उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जहां उसके मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें गलत क्या है?’’ पार्टी सांसद राजीव राय ने भी कहा कि शुरू से ही यह स्पष्ट था कि दोनों दल एक-दूसरे की मौजूदा कब्जे वाले सीटों पर समझौता नहीं करेंगे।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को सीटों की संख्या के बजाय उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि दोनों धर्मनिरपेक्ष दलों के पास भाजपा और उसके सहयोगियों को हराने का ऐतिहासिक अवसर है। वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने भी मतभेदों को कमतर बताते हुए कहा कि गठबंधन बना रहेगा और सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे।इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को लखनऊ में पार्टी के ‘संविधान रक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे। उसी दिन अखिलेश यादव भी सपा के घोषणापत्र के विमोचन के लिए राजधानी लखनऊ में रहेंगे। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच मुलाकात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।सपा-कांग्रेस के बीच जारी खींचतान के बीच भाजपा ने भी विपक्ष पर हमले तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बातचीत के दौरान ही उम्मीदवारों की घोषणा को दोनों दलों के लिए अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद टूटने वाला गठबंधन इस बार चुनाव से पहले ही बिखरता दिखाई दे रहा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘इंडिया’ गठबंधन का ‘चैप्टर क्लोज’ होने का दावा करते हुए कहा कि जिन दलों में सीटों, नेतृत्व और सत्ता की हिस्सेदारी को लेकर चुनाव से पहले सहमति नहीं बन पा रही है, वे जनता के सामने विकास का साझा खाका कैसे पेश करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया, जबकि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसे अलग-अलग विचारधारा वाले दलों का बेमेल गठबंधन बताया। गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस ने 2022 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत साथ आकर प्रदेश की 80 में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी।दोनों दलों ने आखिरी बार 2017 में विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था, जिसमें सपा को 47 और कांग्रेस को सात सीटें मिली थीं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत दोनों दलों के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से अहम हो गई है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा और कांग्रेस किस हद तक आपसी मतभेद दूर कर पाते हैं, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trump Tariff on India-China: भारत पर 25% तक, चीन पर 40% तक नया शुल्क लगाएगा अमेरिका!
    Next Article
    Rajasthan Zila Parishad चुनाव: Congress ने 24 जिलों में बनाए प्रमुख, BJP को 10 पर मिली जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment