Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-भाजपा लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही:कहा, 2027 का चुनाव वोट का अधिकार और संविधान बचाने की लड़ाई

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से गांव-मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सपा के पक्ष में मतदान की अपील करने को कहा। अखिलेश ने पीडीए-प्रहरियों को निर्वाचन आयोग की गतिविधियों पर नजर रखने, गड़बड़ियों के सबूत जुटाने और मतदाता सूची में किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के निर्देश दिए। बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटर लिस्ट में धांधली और फर्जी वोट बनवाने की कोशिश कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। यह वोट के अधिकार, लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा से सावधान रहने और उसे हराने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा को नहीं हराया गया तो उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। कन्नौज से लेकर पूरे प्रदेश में पीडीए-प्रहरी सक्रिय रहें अखिलेश ने पार्टी के पीडीए-प्रहरियों को चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि कन्नौज समेत पूरे प्रदेश के पीडीए-प्रहरियों से व्यक्तिगत रूप से अपील की जा रही है कि वे निर्वाचन आयोग की हर गतिविधि पर नजर रखें और गड़बड़ी होने पर सबूत जुटाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में एक भी फर्जी वोट नहीं जुड़ना चाहिए और किसी भी सही मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए। कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच रहकर भाजपा की कथित साजिशों को उजागर करें। ईवीएम पर भी उठाए सवाल, चंडीगढ़ का जिक्र किया अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि ईवीएम पर भरोसा कैसे किया जाए? भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के और होते हैं और खाने के और। जनता भाजपा की ‘चंडीगढ़ी चाल’ से भी परिचित है। महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर हमला अखिलेश ने कहा कि भाजपा नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। उसके शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है, बजट की लूट की जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं और गरीबों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को अपमानित किया है। अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है और 2027 में भाजपा का हमेशा के लिए सफाया कर देगी। आयुषी मिश्रा को लैपटाप देकर किया सम्मानित अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी मिश्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। अखिलेश ने आयुषी मिश्रा को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इस मौके पर महेन्द्र कुमार यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा, कु0 अंशिका चौहान, श्रेया जायसवाल, कुमार अभिजीत, विकास चौरसिया, आदित्य जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सांसद अरुण गोविल की फिसली जुबान:मंच से CM को कहा दिया PM योगी, बाल एल्युमिनियम कैन इंडस्ट्री का शिलान्यास
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:इमरान मसूद बोले- बहनजी तस्वीर बदलेंगी; रामकथा से पहले योगी से मिले बाबा बागेश्वर; संदिग्ध आतंकी की मां चीखकर रोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment