Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सांसद अरुण गोविल की फिसली जुबान:मंच से CM को कहा दिया PM योगी, बाल एल्युमिनियम कैन इंडस्ट्री का शिलान्यास

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल की जुबान फिसल गई। बाल एल्युमिनियम कैन इंडस्ट्री के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम योगी कहकर संबोधित कर दिया। गोविल ने भाषण में कहा- हमारे बीच पीएम योगी भी जुड़े हुए हैं। हम उनका बहुत आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2,913 करोड़ रुपए की औद्योगिक परियोजना का वर्चुअली शिलान्यास किया। 2,913 करोड़ रुपए से स्थापित होगी एल्युमीनियम कैन फैक्ट्री मेरठ में बुधवार को 2,913 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एल्युमीनियम बेवरेज कैन निर्माण इकाई का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना की आधारशिला रखी। बाल कॉरपोरेशन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) में इस फैक्ट्री को स्थापित करेगी। कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 298 लोगों को मिलेगा रोजगार इस परियोजना से करीब 298 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। फैक्ट्री शुरू होने से स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों, परिवहन कंपनियों और सहायक उद्योगों को भी कारोबार मिलने की संभावना है। इससे मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर भारत के बाजार तक आसान पहुंच मेरठ आईएमएलसी की लोकेशन कंपनी को प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों और वितरण नेटवर्क तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगी। इससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत कम करने के साथ सप्लाई चेन बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी को उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के बड़े बाजार का भी लाभ मिलेगा। पैकेज्ड पेय पदार्थों की बढ़ती मांग पर निवेश सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे पैकेज्ड पेय पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निवेश अहम माना जा रहा है। फैक्ट्री में एल्युमीनियम बेवरेज कैन का निर्माण होगा। परियोजना को प्रदेश की एफडीआई, एफसीआई और फॉर्च्यून ग्लोबल-500 व फॉर्च्यून इंडिया-500 कंपनियों की निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत सुविधाएं दी जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के आदर्श कारागार में कैदी ने सुसाइड किया:बाथरुम में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी की हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद
    Next Article
    अखिलेश बोले-भाजपा लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही:कहा, 2027 का चुनाव वोट का अधिकार और संविधान बचाने की लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment