Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में सपा की बैठक में सांसद-विधायक भिड़े, VIDEO:कृष्णा पटेल और विशंभर यादव में तीखी नोकझोंक, विधायक बोले- RSS पर बोल रहा था, गलत समझ लिया

    1 day ago

    1

    0

    बांदा में सांसद कृष्णा देवी पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का एक वीडियो भी आया है। यह वीडियो शुक्रवार को शहर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक का बताया जा रहा है। बैठक में संगठन की गतिविधियों और मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान सांसद कृष्णा देवी पटेल ने बबेरू विधायक विशंभर यादव की किसी बात पर नाराजगी जताई। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, "बेइज्जती करना आता है... हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह बबेरू विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा।" इसके बाद बैठक का माहौल गरमा गया। विधायक ने कहा- तमीज से बात करिए सांसद की टिप्पणी पर बबेरू विधायक विशंभर यादव ने आपत्ति जताई। उन्होंने खड़े होकर कहा, "देखिए, तमीज से बात करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। तमीज से बात करिए।" इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया। लंबे समय से मतभेद की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, सांसद और विधायक समर्थकों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से मतभेद की चर्चा थी। हालांकि, यह विवाद पहले सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया था। बैठक में मौजूद किसी कार्यकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। विधायक ने दी सफाई विधायक विशंभर यादव ने कहा कि बैठक के दौरान वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बारे में टिप्पणी कर रहे थे। उनके मुताबिक, सांसद कृष्णा पटेल ने यह समझ लिया कि टिप्पणी उनके बारे में की जा रही है। उन्होंने कहा, "मैं RSS के बारे में बोल रहा था कि वह जो कर रही है, गलत है। सांसद कृष्णा पटेल ने समझ लिया कि मैं उनके बारे में बोल रहा हूं। मैंने उसी समय उन्हें स्पष्ट कर दिया कि बात उनके लिए नहीं कही जा रही थी। पार्टी कार्यालय में इस तरह की चर्चा होती रहती है। वहीं मौजूद किसी कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।" वहीं इस बारे में सांसद कृष्णा देवी पटेल के पति और पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक और आपसी मामला है। फिलहाल वह इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में जो कुछ भी हुआ और जो बातें कही गईं, उन्हें वह पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में रखेंगे और उसी स्तर पर इस विषय पर चर्चा करेंगे। जानिए कौन हैं विधायक विशंभर यादव विशंभर यादव 1980 से ही सपा से जुड़े हैं। 70 साल के विशंभर पोस्ट ग्रेजुएट व एलएलबी हैं। 1980 में डीएवी इंटर कालेज कानपुर के संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। 1981 में कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। 1981 में युवा लोकदल के राष्ट्रीय सचिव रहे। 1985 में समाजवादी जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रहे। बबेरू विधानसभा से 2007 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए। इसके बाद पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया। बबेरू विधानसभा से 2012 में भी उन्होंने जीत हासिल की और विधायक चुने गए। साल 2017 में यहां से चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद 2022 में वह तीसरी बार भाजपा के अजय पटेल को 7,393 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। अब जानिए कौन हैं सांसद कृष्णा देवी पटेल कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल समाजवादी पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश के बांदा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन सांसद आर.के. सिंह पटेल को 71,210 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी जीत के साथ करीब 40 वर्षों बाद बांदा-बबेरू क्षेत्र को स्थानीय निवासी सांसद मिला। 1 जून 1971 को जन्मीं कृष्णा देवी ने लखनऊ से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता का नाम जगमोहन सिंह, माता का नाम तुलसा देवी तथा पति का नाम शिवशंकर सिंह पटेल है। वह बांदा जिले के मझिला, मियांबरौली गांव की निवासी हैं। ------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया:ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव एनकाउंटर में मारा गया है। शनिवार तड़के पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने STF पर कार्बाइन से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। मुठभेड़ इंदिरा कैनाल रोड पर हुई। संजीव ने 27 मई को दिनदाहड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी। प्रॉपर्टी डीलर अपने ऑफिस के सामने मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी संजय उर्फ संजीव ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जल्द होगी मानसून की दस्तक:तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, गर्मी- उमस से मिलेगी राहत
    Next Article
    सीएम की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिस कर्मी तैनात:ग्रेटर नोएडा और नोएडा में करीब छह घंटे रहेंगे, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment