Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिस कर्मी तैनात:ग्रेटर नोएडा और नोएडा में करीब छह घंटे रहेंगे, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी

    1 day ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब एक बजे नोएडा पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उनकी सुरक्षा में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पांच कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। पूरे कार्यक्रम की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। कार्यक्रम स्थल से हेलिपैड तक कड़ा सुरक्षा घेरा पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे। वहीं बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी सबोटाज टीम पहले ही पूरे परिसर की गहन जांच करेगी। CCTV और वीवीआईपी रूट का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग और वीवीआईपी मूवमेंट के रूट का निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया है। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए सभी ड्यूटी प्वाइंट पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में सपा की बैठक में सांसद-विधायक भिड़े, VIDEO:कृष्णा पटेल और विशंभर यादव में तीखी नोकझोंक, विधायक बोले- RSS पर बोल रहा था, गलत समझ लिया
    Next Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 39°C:तेज धूप निकली, गर्म हवा बह रही, 29 जून को बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment