Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में जल्द होगी मानसून की दस्तक:तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, गर्मी- उमस से मिलेगी राहत

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में मानसून की दस्तक से पहले गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार सुबह सूरज निकलते ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हवा में नमी अधिक होने के कारण सुबह से ही चिपचिपी गर्मी का असर महसूस हुआ और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में तेज धूप और रात में उमस लोगों की परेशानी बढ़ाती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोपहर के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण इनका असर गर्मी कम करने में ज्यादा नहीं दिखेगा। ऐसे में दिनभर उमस बनी रहने की संभावना है। रविवार तक नहीं मिलेगी राहत मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर बाद या देर शाम कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन यह बारिश पूरे जिले में नहीं होगी। अधिकांश इलाकों में तेज धूप और उमस का असर बना रहेगा। सोमवार से बदलेगा मौसम का मिजाज सोमवार से मौसम करवट लेना शुरू करेगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। जिले के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 1 जुलाई को सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा मानसून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जुलाई को गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं। इस दिन गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 2 और 3 जुलाई को भी रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 5 से 8 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो-तीन दिन लोगों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ेगी, लेकिन इसके बाद मौसम तेजी से करवट लेगा। जुलाई की शुरुआत के साथ मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। अच्छी बारिश होने पर अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 27 जून-आपके काम की खबर:गोमती नगर में विश्व एमएसएमई दिवस पर उद्योग संवाद व सम्मान समारोह
    Next Article
    बांदा में सपा की बैठक में सांसद-विधायक भिड़े, VIDEO:कृष्णा पटेल और विशंभर यादव में तीखी नोकझोंक, विधायक बोले- RSS पर बोल रहा था, गलत समझ लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment