Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बीएलओ को तीन लोगों ने लाठी-रॉड से पीटा:मोबाइल तोड़ा, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया केस

    8 hours ago

    3

    0

    बांदा शहर के सुतरखाना मंदिर के पास बीएलओ का काम करके घर लौट रहे सहायक अध्यापक शेषनारायण मिश्रा को तीन लोगों ने घेरकर पीट दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट में उनके चेहरे, सिर और शरीर में चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। बंगालीपुरा निवासी शेषनारायण मिश्रा सहायक अध्यापक हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे बीएलओ का काम करने के बाद खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुतरखाना मंदिर के पास राकेश माली, उसके भाई कमलेश उर्फ कल्लू और मुकेश माली ने उन्हें देखकर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने हमला कर दिया। 112 पर कॉल करने के लिए निकाला मोबाइल, छीनकर तोड़ा पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने 112 पर सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। इससे मोबाइल टूट गया। मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फट गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मेडिकल के बाद चौकी में दी तहरीर, मुकदमे की कार्रवाई पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने 25 नवंबर की रात उनका मेडिकल परीक्षण कराया था। 26 नवंबर को उन्होंने सिविल लाइंस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र वर्मा ने तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतभारी मेले में 5-6 लोगों ने युवक को घेरकर पीटा:सिर से खून निकलने के बाद भी मारते रहे; सिद्धार्थनगर में तमाशबीन बने रहे लोग
    Next Article
    मेरठ में सीजन की सबसे ठंडी रात:पारा 10 डिग्री पहुंचा, उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ी ठंड, शाम होते ही बढ़ रहा प्रदूषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment