Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ रेंज के DIG प्रभाकर चौधरी का तबादला:शैलेश पांडेय को मिली जिम्मेदारी, चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। शासन की ओर से जारी IPS अधिकारियों की तबादला सूची में अलीगढ़ परिक्षेत्र के DIG प्रभाकर चौधरी का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ परिक्षेत्र का DIG बनाया गया है। वहीं, आगरा परिक्षेत्र के DIG शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10 सितंबर 2024 को संभाली थी जिम्मेदारी IPS प्रभाकर चौधरी (2010 बैच) ने 10 सितंबर 2024 को अलीगढ़ परिक्षेत्र के DIG का पदभार संभाला था। उन्होंने तत्कालीन IG शलभ माथुर की जगह जिम्मेदारी ली थी। करीब 2 साल 2 महीने तक अलीगढ़ में तैनात रहने के बाद अब उनका तबादला लखनऊ कर दिया गया है। आगरा से अलीगढ़ आएंगे शैलेश पांडेय शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, IPS शैलेश कुमार पांडेय (2011 बैच) अब तक आगरा परिक्षेत्र के DIG के पद पर तैनात थे। उन्हें अलीगढ़ परिक्षेत्र का नया DIG बनाया गया है। वह प्रभाकर चौधरी की जगह कार्यभार संभालेंगे। चार जिलों की संभालेंगे जिम्मेदारी अलीगढ़ परिक्षेत्र में अलीगढ़ के अलावा हाथरस, एटा और कासगंज जिले शामिल हैं। नए DIG के सामने इन चारों जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी। विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- कांग्रेस ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया:बहराइच में कहा- आपातकाल में लाखों लोग जेल भेजे गए, न को बताया राजनीतिक मजबूरी
    Next Article
    इटावा में रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:जुताई के दौरान ट्रैक्टर से नीचे गिरने से हुआ हादसा, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment