Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती प्रेमी से शादी की जिद पर टॉवर पर चढ़ी:पुलिस की समझाइश और प्रेमी के आश्वासन पर नीचे उतरी

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले के घोसी थाना कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव में एक युवती शनिवार सुबह प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, प्रेमी के शादी के आश्वासन पर युवती टॉवर से नीचे उतरी। जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गांव की निवासी इस युवती का लखनी मुबारकपुर गांव के एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे, जिससे युवती नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते युवती शनिवार सुबह घर से निकलकर लखनी मुबारकपुर स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उसे टॉवर पर बैठा देखा और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद, कोतवाली पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी द्वारा शादी का आश्वासन दिए जाने के बाद युवती टॉवर से नीचे उतर गई, जिसे पुलिस कोतवाली ले गई। इस पूरे मामले पर घोसी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वॉलीबॉल विवाद में युवक पर रॉड से हमला:दो युवकों ने मुकेश को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ट्रेन के आगे कूदने जा रही लड़की को बचाया, VIDEO:कानपुर देहात में युवक ने रेलवे ट्रैक से धकेला, शादी की जिद में जान देने जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment