Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैमरा-बैटरी हुए पुराने, नया Smartphone खरीदने से पहले 90% भारतीय AI और डिजाइन पर दे रहे ध्यान

    3 hours from now

    1

    0

    आजकल मार्केट में कंपनी कई तरह के स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर रही हैं। मार्केट के साथ-साथ ग्राहकों की पसंद भी बदल गई है। फ्लिपकार्ट और काउंटर पॉइट रिसर्च द्वारा जारी की गई।  ' Smartphone Insights Report 2026 ' रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाजार में बदलाव नजर आ रहा है। ग्राहक केवल स्पेसिफिकेशन के आधार पर फोन अपग्रेड नहीं करना चाहते। वे इसके बजाय फोन के और भी फैक्टर देखते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राहकों की पसंद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।AI क्षमताओं पर अधिक ध्यानइस रिपोर्ट से पता चला है कि अब स्मार्टफोन ग्राहक सिर्फ हार्डवेयर में छोटे-मोटे सुधारों के लिए अपग्रेड करने बजाय फोन की परफॉर्मेंस, AI क्षमताओं, डिजाइन और लंबे समय तक मिलने वाले फायदे की तरफ बढ़ रहे हैं।  रिपोर्ट के मतुाबिक, 89 प्रतिशत यूजर्स का कहना है कि एआई फीचर्स पर निर्भर कर रहा है। गौरतलब है कि अब AI स्मार्टफोन के रोजमर्रा के इस्तेमाल का हिस्सा बन चुका है। वॉइस असिस्टेंस, सर्च कंटेट बनाना और पर्सनलाइजेशन के लिए एआई का काफी इस्तेमाल होता है। ग्राहक अब एडवांस्ड AI की तरफ बढ़ रहा है। जनरेशन के हिसाब से अलग है यूजAI का इस्तेमाल अलग-अलग डेमोग्राफिक्स के हिसाब से अलग-अलग होता है। हर जनरेशन के लिए इसका इस्तेमाल और जरुरत अलग है।Gen Z यूजर्स खासतौर से एआई का इस्तेमाल कंटेट बनाने और मनोंरजन के लिए करते हैं।दूसरी तरफ, मिलेनियल्स इसका इस्तेमाल प्रोडक्टिविटी और प्लानिंग के लिए कर रहे हैं।महिला यूजर्स अपने प्रतिदिन कामों में मदद और जीवनशैली से जुड़े कामों के लिए AI पर ज्यादा निर्भर हो रही है। AI क्यों बन रही प्राथमिकता?आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विकसित होने के साथ स्मार्टफोन अब सिर्फ एक साधारण डिवाइस नहीं रह गए हैं, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा समझदार और प्रोएक्टिव हो गए हैं। अब इनसे उम्मीद की जाती है कि ये यूजर की जरूरतों और इरादों को समझकर अपने आप कई काम आसान बना दें। AI तकनीक की मदद से स्मार्टफोन तेज, स्मार्ट और परिस्थितियों के अनुसार बेहतर प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो गए हैं। पहले जहां ये उन्नत फीचर्स केवल महंगे प्रीमियम फोन्स में ही देखने को मिलते थे, वहीं अब 15,000 से 20,000 रुपये की रेंज वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी इनका प्रभाव साफ नजर आने लगा है।डिजाइन, कलर और कीमत पर लोग दे रहे ध्यान   - AI के अलावा ग्राहक डिजाइन को महत्व दे रहे हैं। 64 प्रतिशत लोग रंगीन डिवाइस पसंद करते हैं और यूजर्स अपनी पसंद के रंगों के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करने को भी तैयार है। इस तरह का नेचर महिलाओं, जनरेशन Z के यूजर्स और टियर-2 बाजारों के उपभोक्ताओं में देखने को मिल रही है। - करीब 60 प्रतिशत लोग पूरी कीमत बसूलने को प्राथमिकता देते हैं। उसके बाद 57 प्रतिशत लोग ब्रांड पर भरोसे को और 56 प्रतिशत यूजर ऑनलाइन रिव्यू को प्राथमिकता देते हैं।  - वहीं, 5 प्रतिशत लोग बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं, बल्कि 57 प्रतिशत लोग कैमरे में सुधार को प्राथमिकता देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran में आंतरिक संकट गहराया, विदेश मंत्री पद से Abbas Araghchi को हटा सकते हैं राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian
    Next Article
    जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:म्यूजिक-मस्ती में डूबे थे लोग, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; अंदर आ रही थीं ऊंची लहरें

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment