Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सीसीटीवी में कैद हुई मौत:ढकवा पेट्रोल पंप के पास हुई घटना, सड़क पर टहलते युवक को कार ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर जनपद के महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर स्थित ढकवा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे कार ने सड़क पर टहलते युवक को टक्कर मार दी। जिसका सीसीटीवी शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार युवक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाती है। बहनोई के साथ गया था बाजार जानकारी के अनुसार, मृतक लाल बाबू पिछले लगभग 15 दिनों से अपने बहनोई राजेश पुत्र रामचतुर निवासी रंजीतपुर, थाना सदरपुर के यहां रह रहा था। गुरुवार शाम वह अपने बहनोई के साथ बाजार गया था, जहां वे अलग हो गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी में कैद हुआ एक्सीडेंट पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना का पूरा दृश्य सामने आया है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 4:18 बजे युवक सड़क के बीच घूमता दिखाई दे रहा था। इसी दौरान घोड़ेचा की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था और सड़क पर चल रहा था, जबकि वहां से लगातार भारी वाहन गुजर रहे थे। कार की तलाश में जुटी पुलिस चौकी चांदपुर के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी ने श्रमिकों के लिए कीं महत्वपूर्ण घोषणाएं:चंदौली में मजदूर दिवस कार्यक्रम में लखनऊ से लाइव सुनाया गया सीएम का संदेश
    Next Article
    जीआरपी का ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को नया प्लान:रेल मित्र बनेंगे ग्रामीण, घटना दुर्घटना की तत्काल मिलेगी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment