Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के सहज 98% नंबर लाकर जिला टॉपर:ICSE बोर्ड का रिजल्ट, इंटर में नैतिक 98.25 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर

    1 hour ago

    1

    0

    गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। गोपीगंज स्थित सेंट थॉमस स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में सहज मौर्य ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में नैतिक अग्रहरि ने 98.25 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर रहे। विद्यालय का कक्षा 10 का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। कुल 157 छात्रों में से 39 ने विशेष योग्यता हासिल की और 72 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। सहज मौर्य के बाद खुशी पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। रितिका अग्रवाल और हर्ष राज यादव 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जीव विज्ञान, इतिहास और कंप्यूटर विषयों में छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल के टॉपर सहज मौर्य के परिजनों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सहज मौर्य ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर को दिया। इसी तरह, सेंट थॉमस स्कूल के इंटरमीडिएट विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। कुल 135 छात्रों में से 49 छात्रों ने विशेष योग्यता प्राप्त की, जबकि 68 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। विज्ञान वर्ग में नैतिक अग्रहरि ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सक्षम अग्रवाल 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, और गर्व बरनवाल ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के जिला टॉपर नैतिक अग्रहरि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन और विद्यालय के गुरुजनों को दिया। उन्होंने आगे चलकर डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की। वाणिज्य वर्ग में नव्या बरनवाल ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। शशांक तिवारी 91.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एड्रिआ एन सेम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य श्रीमती वृंडा सैम ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मौलाना ने महिला को छेड़ा:पीछे चलते हुए गली में पीछे से पकड़ा, महिला चिल्लाई तो छोड़कर भागा
    Next Article
    बदायूं में ICSE रिजल्ट घोषित:हुमाम आफताब 98% अंकों के साथ टॉपर, सारांश दूसरे स्थान पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment