Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में मौलाना ने महिला को छेड़ा:पीछे चलते हुए गली में पीछे से पकड़ा, महिला चिल्लाई तो छोड़कर भागा

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बुर्का पहने एक महिला से सरेराह छेड़छाड़ की गई। महिला गली से गुजर रही थी, तभी एक युवक उसके पीछे-पीछे आया। अचानक करीब पहुंचकर उसे पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने तुरंत विरोध किया, जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी सिर पर टोपी पहने था। स्थानीय लोग उसे मौलाना बता रहे हैं। उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। महिला की शिकायत पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान इलाके की है। जानिए वीडियो में क्या दिखा… वीडियो में एक महिला बुर्का पहनकर हाथ में बैग लिए गली से गुजरती नजर आ रही है। तभी एक व्यक्ति उसके पीछे-पीछे आता है। कुछ देर तक चुपचाप चलता रहता है। अचानक वह महिला के पास पहुंचकर उसे पकड़ लेता है और अश्लील हरकत करता है। महिला के चीखते ही आरोपी भागने लगता है। महिला कुछ दूर तक उसका पीछा करती है। वह जोर-जोर से चिल्लाती है, लेकिन युवक भाग जाता है। महिला से छेड़छाड़ का आरोपी मौलाना पीड़िता के मुताबिक, मैं बुधवार दोपहर को अपने काम से जा रही थी। तभी एक व्यक्ति मेरा पीछा करने लगा। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उसने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ छेड़छाड़ की। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मौलाना है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में नाराजगी है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा चेहरा मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा; वकील समेत 4 हिरासत में यूपी के मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी, बैज नोंच लिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- हरदोई में क्यों नहीं चल रहा बुलडोजर:भाजपा खुद महिला विरोधी है, शिल्पी के हत्यारों को सजा दिलाए सरकार
    Next Article
    भदोही के सहज 98% नंबर लाकर जिला टॉपर:ICSE बोर्ड का रिजल्ट, इंटर में नैतिक 98.25 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment