Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एलडीए का बड़ा एक्शन::25 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 5 निर्माण सील

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। बीकेटी क्षेत्र में करीब 25 बीघा जमीन पर की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि शहर के चार इलाकों में 5 अवैध निर्माणों को सील किया गया। बीकेटी में चला बुलडोजर, कई प्लाटिंग ध्वस्त प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय के मुताबिक, बीकेटी के ग्राम डिगोई, भैसामऊ और मामपुर बाना में कार्रवाई की गई। यहां कन्हैया, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, इरफान, शमशुद्दीन और संतोष कुमार शुक्ला समेत अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इंदिरा नगर-चिनहट में रो-हाउस सील इंदिरा नगर के तकरोही और चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में अभिषेक गुप्ता, संग्राम यादव व अन्य द्वारा बनाए जा रहे रो-हाउस भवनों को भी सील कर दिया गया। ये निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे थे। वजीरगंज-कैसरबाग में भी कार्रवाई प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि वजीरगंज में हाथी पार्क के सामने 160 वर्गमीटर के भूखंड पर बन रहे आवासीय भवन और कैसरबाग के नजीराबाद रोड पर 100 वर्गमीटर में बन रहे व्यावसायिक भवन को भी सील कर दिया गया। दोनों ही निर्माण बिना एलडीए की मंजूरी के किए जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में आंधी-तूफान से 3 लोगों की मौत:डीएम ने परिजनों से मिलकर सरकारी मदद का आश्वासन दिया
    Next Article
    स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती का किया विरोध:कानपुर में सपा नेताओं ने केस्को एमडी से की मुलाकात, बोले- बिजली कौटती से जनता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment