Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में NH-334 पर दो कारों की भिड़ंत:इंस्पेक्टर समेत 6 घायल, शादी में जाते समय हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में नेशनल हाईवे-334 पर धनौरा कट के पास गुरुवार देर शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक इंस्पेक्टर सहित कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वरुण मिश्रा के अनुसार, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव महरवती मीणा निवासी विनोद अपनी पत्नी मुनेश, बेटियों दीपा और करिश्मा तथा भांजे मुकेश के साथ जेवर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार धनौरा कट के पास पहुंची, तभी ततारपुर से मेरठ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में विनोद के परिवार के पांचों सदस्य घायल हो गए, जबकि दूसरी कार चला रहे इंस्पेक्टर को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में देर रात तेज आंधी के साथ बारिश:60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा, 4 दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान
    Next Article
    'आपने नेता बनने पर मजबूर किया, आपका शुक्रिया':विधानसभा में नसीम सोलंकी का बयान, बोलीं-उपचुनाव में मेरे साथ अत्याचार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment