Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती का किया विरोध:कानपुर में सपा नेताओं ने केस्को एमडी से की मुलाकात, बोले- बिजली कौटती से जनता परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में स्मार्ट मीटर और बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को केस्को मुख्यालय पहुंच कर विरोध जताया। सपा नेताओं ने केस्को एमडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और शहर में बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग की। सपा नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि मीटर की तेज रीडिंग और बार-बार रिचार्ज खत्म होने की समस्या ने आम लोगों, खासकर गरीब वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराने के बाद भी कई बार बिजली काट दी जाती है, इससे जनता परेशान है। पार्टी ने स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि हजारो करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा, केवल दिखावा किया गया है। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर भी सपा ने चिंता जताई। सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि रात के समय कई घंटे की अघोषित बिजली कटौती कर दी जाती है, जिससे शहरवासी परेशान हैं। फजल महमूद ने बताया कि बातचीत के बाद केस्को एमडी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन सपा नेताओं ने कहा कि अगर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर आंदोलन किया जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एलडीए का बड़ा एक्शन::25 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 5 निर्माण सील
    Next Article
    लखनऊ की ओमेक्स रेजीडेंसी-2 में बवाल:RWA-सोसाइटी के लोग आपस में भिड़े, महिला बोली- सिर लोहे की ग्रिल से लड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment