Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत:पिकअप और एंबुलेंस की टक्कर से हुआ हादसा, दो लोग गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के सलोन में गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में प्रसव के लिए अस्पताल ले जाई जा रही एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे गर्भवती महिला सुमन (35) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में सुमन के पति राजकुमार और आशा कार्यकर्ता अनिता गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए 3 तस्वीरें… पिकअप ने एंबुलेंस को सामने से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, यह घटना सलोन-सूची मार्ग पर साई सगरा पुलिया के पास नेशनल हाईवे पर हुई। रायबरेली की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने 108 एंबुलेंस को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रसव पीड़ा के बाद जा रही थी अस्पताल राजापुर कटेह की रहने वाली सुमन को प्रसव पीड़ा हुई थी। पति राजकुमार ने आशा कार्यकर्ता अनिता को सूचित किया और एंबुलेंस से सुमन को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। वहां महिला चिकित्सक ने सुमन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर कर दिया था। परिजन सुमन को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। महिला को चिकित्सकों ने किया मृत घोषित दुर्घटना के बाद सभी घायलों को दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गर्भवती महिला सुमन की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस के चालक और अन्य स्टाफ सुरक्षित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश:60KM की स्पीड से चली हवा, कई इलाकों में बिजली कटी
    Next Article
    खजनी में महिलाओं ने निकाली 2.5 किमी की पदयात्रा:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर दिखा आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment