Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खजनी में महिलाओं ने निकाली 2.5 किमी की पदयात्रा:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर दिखा आक्रोश

    1 hour ago

    1

    0

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास न होने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन जारी है। गुरवार को खजनी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसके विरोध में लगभग 2.5 किमी पदयात्रा निकाली। इसका नेतृत्व ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री डा. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान यह देश सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम हर हाल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का उनका हक दिलाकर रहेंगे। पदयात्रा खजनी ब्लाक से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। उनके हाथों में सपा, कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों से सवाल पूछती तख्तियां थीं। उनके हाथ में मौजूद बैनर-पोस्टर पर उनका आक्रोश नजर आ रहा था। पदयात्रा खजनी में जूनियर हाईस्कूल में संपन्न हुई। यहां उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा में साजिश के तहत विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने दिया। यह पास होता तो हमारी गांव की बहन-बेटी को भी 33 प्रतिशत का आरक्षण मिलता। लेकिन सपा, कांग्रेस सदा से महिलाओं की विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के समय में बहू, बेटी घर से निकल नहीं पाती थी। वे चाहते हैं कि वैसा ही समय फिर से आ जाए। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। आज निर्भीक होकर वे कहीं भी जा सकती हैं। उन्हें और सक्षम बनाने के लिए सदन में उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देने की कोशिश एनडीए सरकार ने की लेकिन विपक्ष के लोगों ने उसका विरोध किया। महिलाएं निश्चित रूप से इसका बदला लेंगी। उन्होंने कहा कि हम यह बिल जरूर पास कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत:पिकअप और एंबुलेंस की टक्कर से हुआ हादसा, दो लोग गंभीर घायल
    Next Article
    आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने खुद को लगाई आग:कौशांबी में 50% से अधिक जला, हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment