Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में लापता किशोरी बरामद:एक महीने पहले गायब हो गई थी, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। करीब एक महीने की लगातार कोशिशों के बाद पुलिस को सफलता मिली और किशोरी को बरामद कर लिया गया। इस मामले में आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोरी का पता लगाया। बरामदगी के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर की जाएगी। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक उनका ही रिश्तेदार है और घर पर उसका आना-जाना लगा रहता था। किशोरी की मां ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि युवक इस तरह की हरकत करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। मां ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देख लिया था, हालांकि विवाह की तिथि तय नहीं हुई थी। इसी बीच यह घटना हो गई, जिससे परिवार को सामाजिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि शादी तय हो चुकी होती तो उनकी और अधिक बदनामी होती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। किशोरी के बयान के बाद आगे की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूकबधिर नाबालिग के रेप मामले में 6 साल बाद सजा:बच्ची ने मां को इशारों में बताई थी घटना, आगरा कोर्ट ने 20 साल के लिए जेल भेजा
    Next Article
    AIMIM नेता का हथियार के साथ VIDEO:बुलंदशहर में पूर्व प्रत्याशी दिलशाद कुरैशी कार बोनट पर रील बनाते दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment