Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIMIM नेता का हथियार के साथ VIDEO:बुलंदशहर में पूर्व प्रत्याशी दिलशाद कुरैशी कार बोनट पर रील बनाते दिखे

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में AIMIM के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलशाद कुरैशी उर्फ हड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक आधुनिक हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में दिलशाद कुरैशी अपनी कार के बोनट पर हथियार रखकर रील बनाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया था। खुर्जा निवासी दिलशाद कुरैशी उर्फ हड्डी बुलंदशहर की सदर सीट से AIMIM के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर में हथियारों के साथ वीडियो बनाने का चलन बढ़ रहा है। आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसे वीडियो बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने सीओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में लापता किशोरी बरामद:एक महीने पहले गायब हो गई थी, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर में OYO कमरे में मिला युवक का शव:अपने दो साथियों संग रुका था, संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment