Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वॉलीबॉल विवाद में युवक पर रॉड से हमला:दो युवकों ने मुकेश को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर के टांडा क्षेत्र में वॉलीबॉल खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टाह गांव में 18 वर्षीय मुकेश वॉलीबॉल खेल रहा था। इसी दौरान साथ खेलने की बात पर मुकेश और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विनीत और सुनीत नामक दो युवकों ने मुकेश पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसके पिता महेंद्र उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां ईएमओ सर्जिकल वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत पर निगरानी रखी जा रही है और उसके सिर व आंख में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। घायल युवक के पिता महेंद्र ने टांडा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी टांडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहुभोज में युवक की गोली मारकर हत्या:पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका, आरोपी से जमीनी विवाद
    Next Article
    युवती प्रेमी से शादी की जिद पर टॉवर पर चढ़ी:पुलिस की समझाइश और प्रेमी के आश्वासन पर नीचे उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment