Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन के आगे कूदने जा रही लड़की को बचाया, VIDEO:कानपुर देहात में युवक ने रेलवे ट्रैक से धकेला, शादी की जिद में जान देने जा रही थी

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार देर शाम एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक और पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ताऊ के घर आई हुई थी किशोरी प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद क्षेत्र की रहने वाली यह किशोरी झींझक नगर पालिका क्षेत्र में अपने ताऊ के घर आई हुई थी। शुक्रवार देर शाम वह अचानक घर से निकलकर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची और नीचे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर आकर गुजरती ट्रेनों के सामने आने की कोशिश करने लगी। युवक ने रेलवे ट्रैक से दूर किया इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित पकड़कर ट्रैक से दूर किया और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। शादी की जिद में जान देने की कोशिश मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि किशोरी अपने ही परिवार के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद कर रही थी, जिसका घरवालों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने परिवार को सौंपा पुलिस के अनुसार, समझाने-बुझाने के बाद किशोरी अब सामान्य स्थिति में है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती प्रेमी से शादी की जिद पर टॉवर पर चढ़ी:पुलिस की समझाइश और प्रेमी के आश्वासन पर नीचे उतरी
    Next Article
    दुल्हन के रिश्तेदार ने मारी थी दूल्हे को गोली:जौनपुर में शादी से 10 किमी पहले हुई हत्या, आज होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment