Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूरिया-डीएपी पर अधिक कीमत, अनावश्यक टैगिंग की शिकायत:खाद विक्रेताओं ने DM से मांगी मदद, जांच का भरोसा मिला

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर में खाद एवं बीज विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर यूरिया और डीएपी उर्वरकों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने तथा यूरिया पर अनावश्यक टैगिंग की शिकायत की है। विक्रेताओं ने इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। शिकायत के अनुसार, सरकार द्वारा यूरिया का अधिकतम खुदरा मूल्य 266 रुपये प्रति बैग निर्धारित है, लेकिन यह 290 रुपये प्रति बैग की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक 500 कट्टों पर लगभग एक लाख रुपये की दवाइयों की अनिवार्य टैगिंग भी की जा रही है, जिससे विक्रेताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि डीएपी उर्वरक का निर्धारित मूल्य 1350 रुपये प्रति बैग है, जबकि कुछ थोक विक्रेता इसे 1650 रुपये प्रति बैग की दर से बेच रहे हैं। खाद विक्रेताओं का कहना है कि इस प्रकार की मनमानी से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें अपना कारोबार बंद करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। विक्रेताओं ने संबंधित थोक विक्रेताओं की जांच कर उचित कार्रवाई करने और निर्धारित दरों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही, यूरिया पर अनावश्यक टैगिंग को तत्काल बंद करने के निर्देश जारी करने की भी अपील की है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने खाद एवं बीज विक्रेताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अब तक दुकानदारों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन वर्तमान शिकायत के आधार पर विधि सम्मत परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में विवाहिता का फांसी पर मिला शव:मायके वालों ने ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, 400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment