Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, 400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित

    8 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित 3.25 किलोमीटर लंबे जरगवां बाईपास के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब 92 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बाईपास बनने से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और भारी वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा। परियोजना के लिए करीब 9.75 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे लगभग 400 किसान प्रभावित होंगे। भूमि अधिग्रहण पर करीब 23 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पेड़ कटान पर भी होगा खर्च बाईपास निर्माण से पहले मार्ग में आने वाली बिजली लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा सड़क निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई भी कराई जाएगी। इन दोनों कार्यों पर करीब 2.5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन प्रारंभिक कार्यों के पूरा होने के बाद ही मुख्य निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। शहर को जाम से मिलेगी राहत जरगवां बाईपास बनने के बाद भारी वाहनों का दबाव शहर की सड़कों पर कम होगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही यात्रा का समय भी कम होने की उम्मीद है। जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य है कि भूमि अधिग्रहण समेत सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएं, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके। परियोजना पूरी होने के बाद बुलंदशहर के यातायात ढांचे को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूरिया-डीएपी पर अधिक कीमत, अनावश्यक टैगिंग की शिकायत:खाद विक्रेताओं ने DM से मांगी मदद, जांच का भरोसा मिला
    Next Article
    गोरखपुर में हज-2027 के लिए आवेदन शुरू:20 जुलाई तक मौका, पासपोर्ट समेत जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment