Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पाकिस्तान-सऊदी से गर्म, पारा 47°C पार:55 जिलों में लू का अलर्ट; मौसम विभाग की चेतावनी- दोपहर में घर से निकलने से बचें

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इस सीजन में पहली बार पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 55 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। दोपहर में ज्यादातर शहरों में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बांदा में गर्मी ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, 2022 में 30 अप्रैल को तापमान 47 डिग्री के पार गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान वाले देश के 41 शहरों की सूची जारी की। इसमें यूपी के 14 शहर शामिल हैं। बांदा का तापमान सऊदी अरब और पाकिस्तान के तापमान से ज्यादा है। शनिवार को सऊदी अरब में 31°C और पाकिस्तान के जैकोबाबाद में 44°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से मौसम में बदलाव हो सकता है। कल यानी सोमवार से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। बारिश हुई तो पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गर्मी की तस्वीरें देखिए… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वॉशिंगटन में होटल के बाहर फायरिंग, ट्रम्प अंदर थे:हमलावर पकड़ा गया; चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट मेज के नीचे छिपे; सभी सुरक्षित
    Next Article
    कैंप में केवल स्टूडेंट्स को बुलाता, मरीज नहीं रहते थे:KGMU में फर्जी डॉक्टर हार्ट-टीबी स्पेशलिस्ट बनता था, लखनऊ में कई कॉन्टैक्ट बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment