Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की शादी से नाराज युवक ने की आत्महत्या:ललितपुर में परिजनों ने शव मंडप में रखकर किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर जनपद की पाली तहसील के बालाबेहट थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी तय होने से काफी आहत था। शादी समारोह के दौरान ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, जिससे विवाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना के बाद मृतक युवक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने लड़की के शादी के मंडप में युवक का शव रखकर जमकर हंगामा किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बालाबेहट थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण:मेरठ से प्रयागराज 8 घंटे में, 594 किमी लंबा, 12 जिलों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    आजमगढ़ सदर सीट पर विधायक दुर्गा यादव पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अखिलेश कुमार मिश्रा, बसपा से जगदीश गुप्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment