Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ सदर सीट पर विधायक दुर्गा यादव पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अखिलेश कुमार मिश्रा, बसपा से जगदीश गुप्ता

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की सदर विधानसभा सीट पर सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को 90% लोगों ने पसंद किया। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने को लेकर 36 प्रतिशत लोगों ने अपनी स्वीकृति दी। सदर विधानसभा में पार्टी के रूप में सबकी पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। पार्टीवार देखें तो दुर्गा प्रसाद यादव मौजूदा सपा विधायक है उन्हें 90% लोगों ने पसंद किया है। जबकि दूसरे नंबर पर हवलदार यादव हैं जिन्हें तीन प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर विजय यादव हैं जिन्हें तीन प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जबकि चार प्रतिशत लोगों ने अन्य का साथ दिया है। भाजपा में पहली पसंद अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू हैं। जिन्हें 65% लोगों ने पसंद किया है। जबकि सुशील कुमार सिंह को 20% लोगों ने पसंद किया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे जयंत सिंह को नव प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बसपा से उम्मीदवार जगदीश गुप्ता को 27% लोगों ने पसंद किया है। जबकि रामजीत चौहान को 19% लोगों ने पसंद किया है। इसके साथ ही विनोद चौहान को 17% लोगों ने पसंद किया है। जबकि 37% ऐसे लोग हैं जिन्होंने इन तीनों लोगों को नापसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका की शादी से नाराज युवक ने की आत्महत्या:ललितपुर में परिजनों ने शव मंडप में रखकर किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    झांसी नगर से भाजपा की पहली पसंद रवि शर्मा:सपा से अरविंद वशिष्ठ पसंदीदा उम्मीदवार, कांग्रेस से प्रदीप जैन और बसपा से नफीस शानू पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment