Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी नगर से भाजपा की पहली पसंद रवि शर्मा:सपा से अरविंद वशिष्ठ पसंदीदा उम्मीदवार, कांग्रेस से प्रदीप जैन और बसपा से नफीस शानू पसंद

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी नगर विधानसभा से मौजूदा भाजपा विधायक रवि शर्मा को टिकिट मिलने के पक्ष में झांसी की जनता नहीं है। दैनिक भास्कर के सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकिट न दिया जाए। हालांकि नगर की जनता चाहती है कि विधायक भाजपा से हो। उम्मीदवार के रूप में जनता ने उन्हें 47 प्रतिशत मत दिया है। उनके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवारों में अमित साहू 14 प्रतिशत, अनंत मिश्रा 9 प्रतिशत, संजीव श्रृंगीऋषि 7 प्रतिशत, प्रदीप सरावगी को 7 प्रतिशत जनता समर्थन मिला है। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जनता ने सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत मत अरविंद वशिष्ठ को दिए हैं। दो बार सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सीताराम कुशवाहा का ग्राफ इस बार नीचे आया है और उन्हें 27 प्रतिशत समर्थन मिला है। तीसरे उम्मीदवार के रूप में अर्पित कुशवाहा महज 8 प्रतिशत समर्थन जुटा पाए हैं। कांग्रेस के दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। उनके अलावा हिमांशु त्रिपाठी के पक्ष में 13 प्रतिशत, सुधांशु त्रिपाठी को 11 प्रतिशत और राहुल रिछारिया को 9 प्रतिशत का समर्थन मिला है। बसपा के दावेदारों में 37 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि पार्टी नफीस शानू को उम्मीदवार बनाए। राकेश कुशवाहा को 33 प्रतिशत समर्थन मिला है। वहीं, संजय वाजपेयी को 19 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ सदर सीट पर विधायक दुर्गा यादव पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अखिलेश कुमार मिश्रा, बसपा से जगदीश गुप्ता
    Next Article
    वाराणसी को पासिंग आउट परेड में मिलीं 491 महिला सिपाही:पुलिस लाइंस में लाइव जुड़े सीएम योगी, PM सिक्योरिटी जीवन की पहली ड्यूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment