Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी को पासिंग आउट परेड में मिलीं 491 महिला सिपाही:पुलिस लाइंस में लाइव जुड़े सीएम योगी, PM सिक्योरिटी जीवन की पहली ड्यूटी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी पुलिस लाइंस में रविवार को प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में नए रिक्रूटों ने दमखम दिखाया। 491 रिक्रूट प्रशिक्षण के बाद यूपी पुलिस के दस्ते में शामिल हो गई। जश्न के बीच पुलिस टीम का हिस्सा बनने वाली महिला सिपाहियों की पहली ड्यूटी भी तय कर दी गई। काशी में 491 महिला पुलिसकर्मी जीवन की पहली ड्यूटी में पीएम मोदी की सुरक्षा संभालेंगी। यूपी पुलिस के इतिहास में यह पहली बार होगा कि किसी सिपाही को नौकरी के पहले दिन पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात किया गया है। पीएम की जनसभा में पहली बार सर्वाधिक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी चार्ट का हिस्सा बनेंगी। पहली परेड़ की सलामी सीपी मोहित अग्रवाल ने ली, वहीं परेड में महिला पुलिस कर्मियों का अनुशासन और सामन्जस्य दिखा। सीएम योगी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सशक्त कदम बताते हुए नए सिपाहियों को शुभकामनाएं दी। रविवार को पुलिस लाइंस मैदान में पाासिंग आउट परेड़ में 491 महिला पुलिस कर्मियों ने पद, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ ली। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड की पहली सलामी ली। 18 टोलियों का गठन किया गया, जिन्होंने अलग-अलग कमांडर के साथ परेड को सलामी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, उतना कम खून बहेगा” और अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। महिला सशक्तिकरण, अनुशासन, दक्षता एवं जनसेवा के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को उत्कृष्ट उदाहरण हमारे सामने है। राज्य में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। सीएम ने कहा आज दंगे नहीं होते, माफिया राज खत्म हो गया है। पुलिस बल का मनोबल ऊपर है। 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं और पीएसी की तीन महिला बटालियन गठित की गई हैं। सीएम के लाइव प्रसारण के दौरान ही पुलिस कमिश्नर ने वाराणसी पुलिस लाइंस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन, दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम परेड कमाण्डर रेनू, द्वितीय रोशनी गुप्ता व तृतीय रोशनी देवी सहित 18 महिला आरक्षियों को पासिंग आउट परेड समारोह में पुरस्कृत किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि सभी महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां वे महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की सेवा एवं सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे पहले सबसे पहली ड्यूटी के तौर पर पीएम मोदी की सुरक्षा का हिस्सा भी रहेंगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक पहल है । अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । परेड से पहले सीपी के साथ सिपाहियों का बड़ा खाना वाराणसी में पासिंग आउट परेड से पहले पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने महिला सिपाहियों के साथ भोजन किया। प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पहले बड़ा खाना में टीम भावना से किया गया प्रेरित किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक आरक्षी के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती है। महिला आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय रहा । सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा, सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने अनुभव भी बताए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी नगर से भाजपा की पहली पसंद रवि शर्मा:सपा से अरविंद वशिष्ठ पसंदीदा उम्मीदवार, कांग्रेस से प्रदीप जैन और बसपा से नफीस शानू पसंद
    Next Article
    दामाद ने पत्नी-सास की गला रेतकर हत्या की:बलिया में छत से ससुराल में घुसा, ससुर-बच्चे पर भी हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment